पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर शरारती युवकों ने 10 घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर तोड़ दिए। सभी लोगों ने संयुक्त रूप से मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
देशनगर में अलीगंज रोड पर बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने हनुमान मंदिर के निकट लगभग 10 घरों के बाहर लगे बिजली के मीटरों को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि खुराफाती लंबे समय से इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद