फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने दो बसों से 100 श्रद्धालुओं को भेजा अयोध्या

विज्ञापन
अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस को रवाना करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार स्रोत : राज्यमंत्री
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधानसभा क्षेत्र के 100 श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना किया। बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे श्रद्धालुओं को दो बसों से अयोध्या रवाना किया गया। श्रद्धालुओं के अयोध्या में ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं राज्यमंत्री ने कराई हैं। यात्रा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 28 फरवरी को 25 बसों से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या यात्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे राज्यमंत्री श्री गंगवार के अनुज विजय सिंह गंगवार ने बताया की 22 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के लगभग 100 यात्रियों को लेकर दो बसें भेजी गई हैं। बसों को राज्यमंत्री और उनके पिता बाबूराम गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं को रवाना करते समय राज्यमंत्री ने यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें