फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र प्रकरण की सुनवाई 27 को

Tue, 10 Nov 2015 09:48 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पीलीभीत शहर के पूर्व विधायक वीके गुप्ता पर विचाराधीन आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई सीजेएम सुनील कुमार सिंह की अदालत में 27 नवंबर को होगी। पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2009 को कलराज मिश्र और वीके गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के दौरान बगैर अनुमति कचहरी में सभा की और आचार संहिता का उल्लंघन किया। यह मामला सीजेएम सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में चल रहा है। इस बीच सरकार ने इस केस को वापस लेने का आदेश भी कर दिया है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी केस वापसी की अर्जी भी दे चुके हैं। मंगलवार को भी इस केस में सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तारीख 27 नवंबर लगाई गई है। बचाव पक्ष की पैरवी अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें