कैम स्कॉलर्स स्कूल में इंटर नेशनल इंग्लिश ओलंपियाड की परीक्षा में प्रथम और जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा छह की छात्रा मिनर्वा त्रिपाठी को प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया। स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल और डिप्टी डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। 28 जनवरी, 2016 में कैम स्कालर्स स्कूल में हुई इंटर नेशनल इंग्लिश ओलंपियाड परीक्षा में स्कूल की कक्षा छह की छात्रा मिनर्वा त्रिपाठी ने स्कूल में प्रथम, जिले में चौथा और प्रदेश में 667 वां स्थान प्राप्त किया। मिनर्वा मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी इंटर नेशनल ग्रुप ऑफ विजडम के डायरेक्टर संदीप त्रिपाठी की पुत्री हैं।