रविवार को गन्ना की कमी के चलते मिल को अपरान्ह 11 बजे बंद कर दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद गन्ना तो एकत्र हो गया, लेकिन खराबी के चलते मिल नहीं चल सकी। इससे गन्ना तुलवाने आए किसानों को गन्ना की तौल बंद होने से घंटों इंतजार करना पड़ा। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि नोकेन में चीनी मिल बंद नहीं हुई। गन्ना धीरे-धीरे आ रहा था। चीनी मिल मेें कुछ काम कराना था। इसको लेकर मिल को बंद किया गया। गन्ना एकत्र होने और खराबी दूर होने पर मिल को चलवा दिया गया है।