होली का त्यौहार निकट आते ही खाद्य विभाग ने चेकिंग तेज कर दी है। शहर में हुई चेकिंग के दौरान दूध और कचरी नमकीन के छह नमूने लिए गए हैं। कचरी नमकीन का कारोबार बिना लाइसेंस के करने पर तीन लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। इस दौरान शहर में दूध लेकर आने वाले तीन दुधिया क्रमश: खरूआ के अकील अहमद, सिमरिया गौसू के सोहनलाल और कुर्रा के रिजवान के दूध का नमूना लिया गया। इसके बाद पूरनपुर रोड स्थित छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में चल रहे कचरी नमकीन फैक्ट्रियों की जांच का नमूने लिए। इस दौरान तीनों फैक्ट्रियां बिना किसी के लाइसेंस के चलती मिली जिसपर अभिहीत अधिकारी ने तीनों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया एकत्र किए गए सभी छह नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रताप व सुभाष बाबू यादव शामिल थे।