बिलसंडा । गांव के स्कूल में मिडडे मील नियमानुसार नहीं बनाए जाने की एक ग्रामीण ने डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
गांव रांठ निवासी कुलदीप सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव के जूनियर हाईस्कूल में नियमानुसार बच्चों को मिडडे मील उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शिक्षण कार्य भी नियमानुसार नहीं हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद शिक्षक की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया है। पत्र में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद