मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भुगतान को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मजदूरों को सप्ताह भर के अंदर मजदूरी का भुगतान उनके खातों पहुंचेगा। मजदूरी भुगतान में लापरवाही होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मनरेगा में वित्तीय वर्ष में 20.80 करोड़ रुपये ब्लाक क्षेत्र में कार्य कराने को स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 7.17 लाख मानव दिवस कार्य का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि पिछले वित्तीस वर्ष में 7.8 लाख मानक दिवस कार्य कराने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य की 105 प्रतिशत प्राप्ति कर 7.88 लाख मानव दिवस कार्य कराया गया। वर्तमान सत्र में 7.17 लाख मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया है। जबकि 20.80 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत ब्लाक क्षेत्र में विकास को खर्च करने को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में अब तक धनराशि की उपलब्धता आदि पर मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ात था। अब सप्ताह भर के अंदर मजदूरी का भुगतान मजदूरों के खातों में होगा। पांच दिन में रोजगार सेवकों को कार्य की एमबी करानी होगी। भुगतान में देरी अब बर्दास्त नहीं होगी। जिस स्तर से भुगतान में देर होगी। संबंधित स्तर के कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।