फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से आढ़ती की मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:25 PM IST
बरखेड़ा, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहल्ला कुंदनपुर द्वितीय निवासी हरिनंदनलाल का कस्बे में दौलतपुर मार्ग पर आवास है। इसी आवास के अगले भाग में उन्होने गल्ले की आढ़त खोल रखी है। बताते हैं कि रविवार की सायं वह साइकिल द्वारा कस्बे में ही बरखेड़ा बीसलपुर मार्ग पर गोपी कॉलोनी के समीप स्थित अपने पुत्र की गल्ले की आढ़त पर सोने जा रहे थे। आढ़त की ओर साइकिल मोड़ते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हरिनंदनलाल घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के तीन विवाहित पुत्र है। परिवार के सदस्यो ने पोस्टमार्टम कराने व कार्रवाई से इंकार कर शव की अंत्येष्टि कर दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें