फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर मानसिक बीमार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिघौना हाल्ट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर मिघौना हाल्ट के पास बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे शाहजहांपुर से बीसलपुर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव पिपरिया निवासी राजपाल (35) मानसिक बीमार था। वह कई दिनों से बीसलपुर के गांव मिघौना की रेलवे हाल्ट के इर्दगिर्द घूमता देखा गया था। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे रेलवे लाइन पर घूम रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर से बीसलपुर जा रही मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके पास मिले आधार कार्ड से उसका नाम और पता मालूम हो सका। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी आ गए। घर वालों के लिखित अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान गई

पूरनपुर। ट्रेन की चपेट में आने से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी श्रीकृष्ण (65) की मौत हो गई।
घटना शुक्रवार दोपहर गांव के समीप की है। सेहरामऊ थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण रेल पटरी के समीप घूम रहा था। ऐशबाग से शाहगढ़ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें