फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली के खंभे पर चढ़े मानसिक मंदित की करंट से मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर रेलवे स्टेशन के घटना स्थल पर लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे पर चढ़े मानसिक मंदित की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि करीब 25 वर्षीय अज्ञात मानसिक मंदित युवक शनिवार सुबह लगभग नौ बजे रेलवे स्टेशन स्थित खंभे पर चढ़ गया और तार छू लिए। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। तमाम कोशिश के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मानसिक मंदित था। वह कई दिनों से रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता रहता था। खंभे पर चढ़ने से करीब एक घंटा पहले युवक को कुछ लोगों ने पटरी पर बैठे देखा था। लोगों ने बमुश्किल उसे पटरी से हटाया था। मामला रेलवे स्टेशन का होने के कारण राजकीय रेलवे पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में 17 वर्षीय किशोर ने शनिवार तड़के अपने घर में कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने पुलिस को बताए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्ले के लोग घरेलू कारणों से किशोर के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें