फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसिक रूप से बीमार युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, मचाया उत्पात

विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम पंचायत चंदोई के मानसिक रूप से बीमार युवक ने गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। घंटों तक युवक को नीचे नहीं उतारा जा सका। कोतवाली पुलिस युवक काे उतारने के लिए मशक्कत करती रही। देर शाम तक युवक नीचे नहीं उतरा था।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के ग्राम चंदोई निवासी 30 वर्षीय लकी पुत्र विनोद मानसिक रूप से बीमार है। उसका कई जगह उपचार भी चल रहा है। सोमवार दोपहर दो बजे अचानक गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ा देखकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। लकी के परिवार के लोग भी आ गए। परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी काफी देर तक उसे समझने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता रहा और टंकी पर रखा सामान भी नीचे फेंका। ग्रामीणों को कहना है कि वह पूर्व में भी कई बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। कुछ देर रहने के बाद वह अपने आप नीचे उतर आता है। परिजनों ने बताया कि लकी मानसिक रूप से बीमार चल रहा है।
विज्ञापन

इस कारण वह आए दिन इस तरह की हरकतें करता रहता है। कोतवाली पुलिस ने भी युवक को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया युवक को समझा कर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें