फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे को दावत दे रहे ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सराफा बाजार में रखा ट्रांसफॉर्मर हादसे को दावत दे रहा है। स्वर्णाकार समाज एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर ट्रांसफाॅर्मर हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में रखे ट्रांसफाॅर्मर में आग से कई बार बड़ी घटना बाल-बाल बच चुकी है। ट्रांसफाॅर्मर के समीप अक्सर ग्राहक बाइक खड़ी कर देते हैं। ज्ञापन में भविष्य में बड़ी घटना की आशंका पर ट्रांसफाॅर्मर हटवाकर अन्य स्थान पर रखवाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर नितिन वर्मा, अवधेश वर्मा, अक्षत वर्मा, रवि वर्मा, अरुन राकेश आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें