फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मदरसा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवासों में मिला था मदरसों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर की पिंकसिटी काॅलोनी में तीन प्रधानमंत्री आवासों में मदरसा संचालित होने के मामले में जिला प्रशासन ने संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष है। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिंकसिटी कॉलोनी में दावते इस्लामी द्वारा तीन नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों में मदरसे का संचालन किया जा रहा था। मामले की शिकायत पर जिला प्रशासन ने मदरसों को बंद करा दिया लेकिन संचालकों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की जांच अपर जिला अधिकारी द्वारा की जा रही थी। जिसकी एसआईटी जांच भी चल रही है। इसके बावजूद मदरसा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मदरसा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष लोधी, सूरज वर्मा, शुभम सक्सेना, दोदराम गोस्वामी, पवन राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें