फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) टिकैत की ब्लॉक बरखेड़ा इकाई की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। पंचायत के उपरांत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पूरन लाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा लियाकत अली को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष पूरन लाल,जयश्री देवी, विजयपाल, रामपाल राजपूत, तिलकराम, टीकाराम, सूरजपाल,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें