फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपलेबाजी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता और नगर पालिका के सदस्य तौफीक अहमद  कादरी, इकरार हसन के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे पूरनपुर देहात के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौैंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2012-13 में गांव को राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम घोषित किया गया था। इसके चलते तमाम विकास कार्य होने थे। कुछ कार्य शुरू हुए जो अधूरे हैं। ज्ञापन में शौचालय निर्माण कागजों में दिखाकर की गई घपलेबाजी की जांच कराकर कार्रवाई कराने, पेयजल को इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने, समाजवादी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन का पात्रों को लाभ दिलवाने, पूरनपुर देहात के अवशेष मोहल्लों में विद्युतीकरण कराने, अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्राम पंचायत में दो मॉडल स्कूल खुलवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में इकराम, रईस, मसीम, खातून बी, बाबू, रुकसाना आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें