डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुई बैठक में आगामी वर्ष के विकास पर चर्चा हुई। जिला संख्याधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि इस बार शासन ने राज्यांश के साथ केंद्रांश मिलाकर कुल 250 करोड़ का परिव्यय आवंटित किया है। इस पर विभिन्न विभागों से कार्य के प्रस्ताव मांगे गए थे। इनमें पशुपालन, जलनिगम, गन्ना, मत्स्य पालन, लघु सिंचाई, पर्यटन आदि के लिए कुल 310 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्ताव में बिलसंडा क्षेत्र के लिलहर स्थित सरोवर के विकास के लिए 20 लाख का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीडी कृषि एके सिंह, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेंद्र कुमार, पीडी बीआर भास्कर, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।