ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गांव बमरौली के अनिल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और कई दवाओं के सैंपल लिए।
ड्रग
इंस्पेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गांव बमरौली के अनिल मेडिकल स्टोर पर
छापा मारकर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टाक रजिस्टर में
दर्शाए गए स्टाक से मौके पर मिली दवाओं से मिलान किया। टीम ने दवाइयों के
बिल भी देखे। टीम ने कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए। निरीक्षण करने वाली टीम
में पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली के ड्रग इंस्पेक्टर क्रमश: सुशील
कुमार, उर्मिला वर्मा, पवन कुमार और नवनीत कुमार शामिल थे। टीम प्रभारी
सुशील कुमार ने बताया कि लिए गए सैंपल विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा और
रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम की छापामार
कार्रवाई की जानकारी होने पर कस्बे और आसपास के गांवों के मेडिकल स्टोर
मालिकों में हड़कंप मच गया तथा अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद भी हो गए थे,
जिससे लोगों को दवा लेने में काफी दिक्कत हुई।