फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना पंजीकरण चल रहा मेडिकल स्टोर सील

Tue, 19 Sep 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर चेंकिग करती औष​धि निरीक्षक । स्त्रोत् - औष​धि निरीक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना लाइसेंस संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर को औषधि निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर सील कर दिया। यहां से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य को सूचना मिली कि गांव गुटैहा में बिना लाइसेंस के जगत सिन्हा मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। इस पर डीआई ने सिटी मजिस्ट्रेट व सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली को जानकारी दी। इसके बाद थाना सुनगढ़ी पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से पुलिस की मौजूदगी में 40 हजार रुपये कीमत की दवाओं को कब्जे में लेकर सीज किया गया। दुकान भी सील कर दिया गया। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें