बिलसंडा में मेडिकल एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च।संवाद
बिलसंडा। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में बमरोली तिराहा से कमल पार्क तक मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान घटना की कड़ी निंदा की गई। वैभव सक्सेना, धीरज शर्मा, विकास, मोनी अवस्थी, मुनीश त्रिवेदी, विकेश जायसवाल, गोलू, लल्ला, अमित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद