बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार गाजियाबाद की युवती का बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया।
गाजियाबाद की एक युवती ने पांच दिन पूर्व यहां कोतवाली में मोहल्ला दुबे निवासी शिवम मौर्य के विरुद्ध शादी का झांसा देकर पांच माह तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि बुधवार को महिला पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया। संवाद