फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Mon, 10 Aug 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बाहर सड़क तक निकाली गई। एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साह से भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य भी शामिल हुए। सीनियर और जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों ने भी इसमें सहभागिता की। सामुदायिक चिकित्सा विभाग से अरुण सिंह, हुमा खान, पूजा सिंदवानी, वर्तिका और कौस्तव हलदर उपस्थित थे। एनाटॉमी विभाग से अर्चना सिंह, फरीद और मनीषा सहित अन्य चिकित्सक और शिक्षक भी रैली में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें