फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने ही नहीं किया योग

विज्ञापन
आयुष्मान भवन में योग करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- प्राचार्य ने जारी किया था आदेश, सिर्फ आयुष भवन के कर्मचारी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सभी कर्मचारियों को योग सप्ताह के अंतर्गत योग शिविर में शामिल होने के निर्देश दिए थे। कोई भी कर्मचारी इस योग शिविर में शामिल नहीं हुआ। सिर्फ आयुष भवन के कर्मचारियों ने शिविर में शामिल होकर इसे संपन्न कराया। इसकी जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने पुन: कर्मचारियों को शिविर में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
15 जून से मेडिकल कॉलेज परिसर में बने आयुष भवन में योग सप्ताह की शुरुआत हुई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशालय से भी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेज कर प्रतिदिन कर्मचारियों को योग शिविर में भाग लेकर योग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसपर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी सुबह आठ बजे आयुष विंग में लगने वाले योग शिविर में शामिल हों लेकिन शनिवार की सुबह कोई भी कर्मी वहां नहीं पहुंचा। योग चिकित्सक डॉ पलाश शर्मा के अलावा आयुष भवन में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने योग किया। इसके बाद में जानकारी प्राचार्य को दी गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सक्सेना ने बताया कि कर्मचारियों में शिविर में भाग लेने के लिए दोबारा कहा गया है, लापरवाही बरते जाने पर विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें