फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के नहीं सुधरे हालात, प्राचार्य सहित कई चिकित्सक मिले नदारद

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मेडिकल कॉलेज और सीएचसी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज और सभी सीएचसी का प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य सहित कई चिकित्सक नदारद मिले। अन्य स्टाफ भी नदारद था। इसी तरह अन्य सीएचसी में भी कई कमियां मिलीं। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी गई है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को महिला अस्पताल की एमसीएच विंग और मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर प्राचार्य को सुधार के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो व्यवस्थाएं जस की तस थीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, ईएनटी सर्जन, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक सुबह आठ बजे नदारद थे। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी को चेक किया तो यहां भी काफी कम स्टाॅफ मौजूद मिला। एसडीएम ने एमसीएच विंग में भी जाकर व्यवस्थाओं को देखा। करीब एक घंटा तक चले निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक अपने कमरों में पहुंचे। बावजूद इसके प्राचार्य, कई चिकित्सक और काफी संख्या में अन्य स्टॉफ नदारद मिला। बताया जा रहा है कि करीब सौ लोग समय से ड्यूटी पर नहीं आए थे। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
.......
माधोटांडा : तहसीलदार के निरीक्षण में नदारद मिले दो स्वास्थ्य कर्मी
कलीनगर। डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने मंगलवार को माधोटांडा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। कुछ अन्य खामियां भी मिली। जिसे दुरुस्त करने के उन्होंने निर्देश दिए। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। स्टाफ नर्स और डेंटल सहायक नदराद थीं। प्रभारी चिकित्सक डॉ राकेश एक माह की छुट्टी पर थे। तहसीलदार ने दवा की स्थिति को परखने के बाद गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को भी देखा। मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने करीब एक घंटा निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण आख्या बनाकर मुख्यालय भेजी जा रही है। संवाद
.........
बीसलपुर में भी कई चिकित्सक मिले नदारद
बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह ने सीएचसी बीसलपुर के आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, अधीक्षक कक्ष , कार्यालय, वार्ड, प्रसव कक्ष, सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के देखा। उन्हें आपातकालीन कक्ष की स्ट्रेचर की चादर गंदी मिली। अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण करने पर पता चला कि अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार मौजूद नहीं थे। उनके बारे में बताया गया कि वह बरेली में वोट डालने गए हैं। कर्मचारी आरती वर्मा के बारे में बताया गया कि वह मातृत्व अवकाश पर हैं। राममिलन वर्मा के बारे में बताया गया कि वह प्रशिक्षण पर गए हैं। सर्जन डॉ नाज़नीन आरा चार मई से अनुपस्थित चल रही हैं तो काउंसलर सुजाता बौद्ध भी दो मई से नहीं आई हैं। शिखा सिंह के बारे में बताया गया कि उनकी ड्यूटी रात में है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। संवाद
.......
अमरिया : एसडीएम ने कहा-व्यवस्थाओं में सुधार लाएं
अमरिया। सीएचसी का एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होम्योपैथिक विभाग, औषधि भंडार कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे रूम कक्ष, आपरेशन कक्ष, लेवर रूम ,स्टाफ रजिस्टर, आयुष्मान कक्ष, पर्चा पंजीकरण कक्ष, महिला वार्ड आदि को देखा और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। ओपीडी कक्ष,पर्ची काउंटर पर मरीजों का हाल चाल जाना। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। स्वास्थ्य कर्मियों को सुविधाएं बढ़ाने और परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सीएचसी में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। साफ सफाई व्यवस्था में और ज्यादा सुधार लाने के लिए आदेश दिए गए है। संवाद
......
बिलसंडा : दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित
बिलसंडा। मंगलवार की सुबह आठ बजे एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने दवाई का स्टॉक रजिस्टर, शौचालय और अस्पताल की साफ सफाई, महिला वार्ड, डिलीवरी कक्ष, मलेरिया वार्ड और उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को डॉक्टर एसके सिंह एवं डॉक्टर दानियाल अनुपस्थित मिले। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की । सीएचसी अधीक्षक को परिसर में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी अगर निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर नदारद मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पूरनपुर : प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत चार कर्मी मिले गैरहाजिर
पूरनपुर। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सीएचसी के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले तो हेल्थ एटीएम, कुष्ठ रोग कक्ष और शौचालयों पर ताला लटक रहा था। एसडीएम ने साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के सरकारी काम से बाहर जाने की जानकारी दी गई। एसडीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

-
चिकित्सीय सेवाओं का हाल जनाने के लिए मंगलवार को निरीक्षण कराया गया। सभी अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, डीएम

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें