फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रम्पुरा मिश्र में नहीं बनते मिला एमडीएम, स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विघालय निजामडॉडी में निरीक्षण करते बीएसए । स्रोत - बेसिक ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) ने शुक्रवार को रम्पुरा मिश्र प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कम संख्या में छात्र मिले, लेकिन एमडीएम नहीं बन रहा था। इस पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने ललौरीखेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल रम्पुरा मिश्र, कंपोजिट भानदांडी, निजामदांडी, अजीतदांडी और बिंदुआ का औचक निरीक्षण किया। रम्पुरा मिश्र में एडीएम बनता नहीं मिला। इस पर बीएसए ने अपनी मौजूदगी में बनवाना शुरू कराया। इस दौरान वहां पर छात्र संख्या भी कम मिली। एडीएम रजिस्टर भी पूर्ण नहीं था। इस पर पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।
विद्यालयों में निपुण एप का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। बीएसए ने अध्यापकों को प्रतिदिन निपुण एप से छात्रों को अनिवार्य रूप से पढ़ाने के निर्देश दिए। बिंदुआ के स्कूल को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों सहित सभी कार्यरत अध्यापकों को चेतावनी जारी की गई। कहा कि छात्र उपस्थिति में तत्काल सुधार लाया जाए और विद्यार्थियों को निपुण बनाएं। अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें