रमपुरा स्थित गोदाम का निरीक्षण करते राज्य भंडारण निगम के एमडी । संवाद
पूरनपुर। राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक आरबी गुप्ता ने गांव रंपुरा स्थित निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने साफ-सफाई और बेहतर रखने के निर्देश दिए। कहा, किसानों को किसी तरह की समस्याएं न होने दें।
शुक्रवार को निरीक्षण के बाद उन्होंने जसवंती राइस मिल पर करोड़ों का बकाया होने पर निगम के इंजीनियरों से उनके गोदामों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए, ताकि बकाया की वसूली की जा सके। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन यादव और अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। रंपुरा स्थित राज्य भंडारा निगम गोदाम परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया और सभी भंडार गोदाम परिसरों में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।