फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मथना-शाहगढ़ रजबहा कटा, 12 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खेतों में रजबहे का पानी भरने पर विरोध जताते किसान।स्रोत:किसान
विज्ञापन
पीलीभीत। सिंचाई विभाग ने आधी-अधूरी सफाई के बीच नहरों में पानी छोड़ दिया। इससे कई स्थानों पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहगढ़ रजबहा कट जाने से नहर का पानी किसानों के खेत में भर गया। गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। रजबहा कटने से किसान सलप सिंह की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसान बबला की ढाई एकड़ और बलजीत के चार एकड़ गेहूं के खेत में पानी भर गया। किसान पप्पू की भी तीन एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने जैसे-तैसे कटे रजबहे को दुरुस्त किया।
सूचना सिंचाई विभाग को दी। किसानों का कहना है कि आधी-अधूरी सफाई व तैयारियों के बिना ही पानी छोड़ दिया गया। इसी वजह से रजबहा कट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें