ब्लाक में मेरी माटी मेरा देश के तहत शहीद स्मृति पथ पर फूल अर्पित करते हुए। संवाद
बिलसंडा। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत ब्लाॅक के अटल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने ब्लाॅक में निर्मित शहीद स्मृति पथ पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान शहीदों का है, इसलिए प्रत्येक गांव में शिलापट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद प्रत्येक बूथ से मिट्टी को एकत्र करने को कहा। परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान महीप सिंह, डीके गुप्ता, आशीष सक्सेना, भृगुराज सिंह, रजत सागर समेत कई लोग मौजूद रहे।