फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया

Wed, 08 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
लंगर - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारों में रखे गए अखंडपाठ का भोग पड़ा। इस मौके पर संगत ने जगह जगह शफीलें लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा गया। शहर के छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में दीवान सजाया गया। अखंडपाठ के भोग पड़ा और शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया गया। इसके बाद चौराहे शफील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। मझोला। गिधौर में गिल आरा मशीन के निकट गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह गिल, लाली सिंह, हरपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, लालाराम, मनमोहन सिंह, नवदीप सिंह, लालाराम, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह सोनू, गगनदीप सिंह, मलकीत सिंह सहित कई लोग थे। उधर हरदासपुर व कटैया गुरुद्वारों के निकट भी शफील लगाकर शरबत वितरण किया गया। जराकोठी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा ग्रांट नंबर दो में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर परसों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का बुधवार को भोग पड़ा। बाबा जीत सिंह ने गुरुवाणी का बखान किया। लंगर चला और शर्बत बांटा गया। तमाम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। जागीर सिंह, महेंद्र सिंह, चरन सिंह, परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरमीत सिंह, भजन सिंह, देवा सिंह आदि मौजूद थे। बीसलपुर। गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर नगर स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ और गुरुद्वारे के गेट पर राहगीरों को शर्बत पलिाया गया। इसमें दिलबाग सिंह, भजन सिंह, रतन सिंह, पाल सिंह, बलविंदर सिंह, बिट्टू सिंह, बगीचा सिंह, दर्शन सिंह, अवतार सिंह, गुरुमुख सिंह, गुरुमेल सिंह, बग्गा सिंह, जितेंद्र सिंह, मनजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें