अमरिया। गांव सद्दरपुर निवासी विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दियोरिया कोतवाली के गांव टेहरी निवासी झांझनलाल ने बताया कि उसने पुत्री राखी की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना अमरिया के ग्राम सददरपुर निवासी रामआसरे से की थी। ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। गांव वालों से पता चला कि पुत्री का शव फंदे से लटका मिला है। जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना थाना अमरिया पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका राखी का फाइल फोटो ।