कलीनगर। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2019 को थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी मंजीत यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मंजीत यादव, ससुर करन यादव, सास प्यारी देवी, जेठ रंजीत यादव, जेठानी सुनीता देवी, बलजीत यादव व कुसुमा देवी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। संवाद