फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता को चलती बाइक से फेंका, इलाज कराने से भी किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज न मिलने से नाखुश ससुराल वालों पर योजनाबद्ध तरीके से बहन को जान से मारने की नीयत से चलती बाइक से फेंकने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी संतोष कुमार ने न्यूरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन सोनी की शादी न्यूरिया क्षेत्र के गांव संडा निवासी अमर सिंह उर्फ राजू के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर बहन ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने समझौता कर लिया। आरोप है कि मुकदमे की रंजिश के चलते ससुराल के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने की नीयत से बरेली क्षेत्र में बहन को बाइक से फेंक दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

ससुराल के लोग गंभीर हालत में बहन को बरेली के एक अस्पताल में छोड़कर चले गए। ससुराल के लोगों पर बहन का इलाज कराने से इन्कार करने के साथ ही गालीगलौज करने के भी आरोप लगे हैं। न्यूरिया पुलिस ने पति अमर सिंह उर्फ राजू के अलावा कांता प्रसाद, बिज्जो देवी, मंजू देवी, सरिता व शशिकांत के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें