बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव आमडंडा निवासी कुसुम देवी पत्नी हरीश चंद्र को गांव के ही वीरपाल, सुरजीत और भीमसेन ने जमीन संबंधी विवाद पर शनिवार की शाम डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि कुसुम की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद