बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी योगेश कुमार की पत्नी राजदुलारी सोमवार को सुबह मोहल्ले में ही स्थित अमृत सरोवर के पास टहलने गईं थीं। उन्होंने अमृत सरोवर के पास स्थित बिजली के खंभे को स्पर्श कर लिया, जिससे उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद