फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की एक विवाहिता ने शनिवार को कोतवाली में अपनी ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी मिथिलेश कुमारी पुत्री श्याम लाल ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसका विवाह मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संजीव कुमार के साथ हुआ था। विवाह में कम दहेज मिलने की बात कह कर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने इस बीच उसे कई बार मारा पीटा।
विज्ञापन

उत्पीड़न से परेशान होकर मिथिलेश काफी समय से अपने छोटे पुत्र के साथ मायके में रह रही है। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन विफल रहे। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व संजीव ने उसके मायके में भी जाकर उसे पीटा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मिथिलेश कुमारी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में मिथिलेश कुमारी के पति संजीव कुमार, सास अनीता देवी, ननद विनीता देवी, प्रेमलता और तहेरे जेठ सत्य प्रकाश को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें