फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेटा न होने पर विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Thu, 08 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। बेटा न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास, दो ननदों और देवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।निजाम डांडी निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। बेटा न होने के कारण पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। बीते 5 अक्तूबर की शाम पति ने अनीता के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे पहने कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके बरेली पहुंची। मायके पहुंचने के बाद देवर ने फोन पर भद्दी गालियां दीं। उसने जान से मारने और गायब कराने की धमकी भी दी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि जहानाबाद पुलिस शिकायती पत्र की जांच कर कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें