फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल की जमीन का संयुक्त सीमांकन कर किया चिह्नीकरण

Sat, 10 Feb 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे लोगों को बेदखल करने के लिए कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और खुटार रेंज की टीम ने संयुक्त पैमाइश की। इसके बाद जमीन का चिह्नीकरण कर तूदाबंदी कर दी गई। कब्जेदारों को दोबारा जमीन पर कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में खुटार रेंज की जमीन है। गांव मंडनपुर के समीप जंगल की करीब पांच एकड़ जमीन पर एक किसान कब्जा करके लंबे समय से खेती कर रहा था। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में मामला चला। कोर्ट से वन विभाग के हक में फैसला हुआ। इसके बाद राजस्व टीम के साथ मंडनपुर पहुंचकर खुटार रेंज के एसडीओ, रेंजर की मौजूदगी मेंं संयुक्त सीमाकंन कर जमीन का चिह्नीकरण कर तूदाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें