फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में 30 जून को बाजार बंद का ऐलान 

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने जीएसटी को व्यापारी विरोधी बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही। उन्होंने ऐलान किया कि इसके खिलाफ 30 जून को बाजार बंद किया जाएगा। नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों पवर लेखा-जोखा रखने का बोझ बढ़ेगा। यह पूरी तरह से व्यापारी विरोधी है। इसका हर कीमत पर विरोध किया जाएगा। कहा कि जीएसटी के विरोध में 30 जून को पूरा भारत बंद रहेगा। इसी के क्रम में स्थानीय बाजार भी बंद रहेगा। बताया कि 30 जून को दोपहर एक बजे तक सभी मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप बंद रहेगे। व्यापारियों संग बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर अजय गुप्ता को अध्यक्ष, जावेद को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा सुख अमृतपाल सिंह उर्फ सोनू छीना को युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष मोहम्मद जाहिद खां ने की। इस मौके पर युवा के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, अजय खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, बलजीत ङ्क्षसह खैरा, नरेश वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, डॉ.रविंद्र भारद्वाज, दीपक अग्रवाल, सोनू छीना, यदनंदन जापानी, विवेक गुप्ता, संजीव गुप्ता, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें