बैडमिंटन में बीएससी की शिवि ने मारी बाजी
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में चल रहे इंडोर गेम्स के तीसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष की शिवि सिंह ने बाजी मारी। महाविद्यालय में शनिवार को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र बाजपेयी ने किया। इसमें बीएससी थर्ड इयर की कोमल सक्सेना, प्रगति चौधरी, अक्षरा द्विवेदी, आयुशी सक्सेना, आशी शंखधार, साबिया अंसारी, प्रियंका चौधरी, शिवि सिंह, सीमा यादव, गुरप्रीत कौर, अरफत महताब, शशिप्रभा, श्रृद्धा रस्तोगी, करिश्मा यादव, हिमांशी अग्रवाल, शीवा खान, रश्मि, मधु यादव आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की शिवि सिंह ने पहला व बीएससी प्रथम वर्ष की गुरप्रीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नगेंद्र पाल आदि शामिल रहे।