फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र बनाकर समझाया खुले में शौच से नुकसान 

Mon, 27 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मानचित्र बनाकर समझाया खुले में शौच से नुकसान
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त गांव बनाने को लेकर चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के जागरूक किया। प्रशिक्षकों ने गांव का मानचित्र बनाकर ग्रामीणों का इसका महत्व समझाया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला पंचायत राज विभाग की ओर से पांच दिवसीय स्वच्छता विधा (सीएलटीएस) विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं की टीम तीन अलग अलग ब्लाकों के तीन गांव में पहुंची। इसमें विश्व बैंक की ओर से लखनऊ से आए प्रशिक्षक विवेक गंगवार, एडीओ पंचायत रूपलाल, कौशलेंद्र सिंह चौहान आदि के साथ ललौरीखेड़ा के रायपुर गांव, सहायक प्रशिक्षक ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी व चरनजीत सिंह, जिला समन्वयक हेमेंद्र कुमार व नेहा सिंह आदि ने मरौरी के लालपुर नौगवां और सहायक प्रशिक्षक जाबॉज डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, रूपेश कुमार आदि ने अमरिया के गांव एडवारा पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने जमीन पर गांव का मानचित्र बनाकर ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जिला समन्वयक हेमेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे से इन तीनों गांव में पहुंचकर मॉनीटरिंग की जाएगी साथ ही खुले में शौच को निकलने वालों के साथ गांधीगिरी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें