बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे में सोमवार को हुई सुभासपा की बैठक में पार्टी हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल करने, घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की खूबियों के बारे में बताने और पार्टी की बैठक नियमित रूप से करने आदि प्रमुख निर्णय लिए गए। बैठक में कुछ उपस्थित लोगों ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने के संबंध में सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्याम पाल और संचालन जिला महासचिव राम सिंह ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल, नन्हेलाल, राजपाल कश्यप, लक्ष्मण प्रसाद, लालाराम और हरिनंदन समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद