फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समय के साथ चुनाव में आए कई बदलाव

विज्ञापन
विष्णु गोयल ।
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं ने साझा किए अनुभव, बोले-मताधिकार का प्रयोग करना सबका कर्तव्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बीसलपुर। पहले के मुकाबले समय के साथ चुनाव प्रक्रिया, प्रचार और विचार सबमें बदलाव आया है। पुराने समय में चुनाव प्रचार के साधन सीमित थे। मतदाताओं तक पहुंचने में नेताओं को मशक्कत करनी पड़ती थी। वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए लोग पैदल मतदान केंद्र तक जाते थे, लेकिन अब काफी बदलाव आया है। चुनाव को लेकर यह बातें बीसलपुर क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाताओं ने कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना सबका कर्तव्य है।



-
पहले घर-घर नहीं पहुंचते थे प्रत्याशी



उम्र 80 वर्ष हो गई है। पहला वोट गांधी प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर वर्ष 1967 में डाला था। पहले प्रत्याशी नगरीय क्षेत्र में केवल एक बार आते थे। समय के साथ चुनावी कार्य क्षेत्रीय विधायक देखने लगे। प्रत्याशी गांवों में केवल प्रधानों के घर ही पहुंचते थे। अब प्रत्याशियों को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाना पड़ता है। पहले जाति और संप्रदाय को चुनाव में नहीं लाया जाता था। इस बार 19 अप्रैल को नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

- विष्णु कुमार गोयल, मोहल्ला दुबे

-
मतदान केंद्र जाएंगे, वोट डालकर आएंगे



उम्र 95 वर्ष हो गई है। लोकसभा के पहले चुनाव वर्ष 1951 में पहला वोट डाला था। पहले प्रत्याशी और मतदाता जो कह देते थे, उसी पर अडिग रहते थे। अब ऐसा नहीं है। पहले लोग विकास के मुद्दे पर वोट देते थे। प्रत्याशी चुनाव से पूर्व जो घोषणा कर देते थे। जीतने के बाद उसे हर हालत में पूरी भी करते थे। अब मतदाताओं के नजरिए में बदलाव आया है। भले ही अब वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं, लेकिन 19 अप्रैल को मतदान जरूर करेंगे।
विज्ञापन

- नत्थूलाल गुप्ता, मोहल्ला दुबे

-
वह 92 वर्ष के हैं। पहला वोट दूसरे लोकसभा चुनाव में डाला था। पहले समय में प्रत्याशी गिने-चुने वाहनों से अपना पूरा चुनाव निपटा लेते थे। अब ऐसा नहीं है। अब तो चुनाव में वाहनों का बोलबाला रहता है। पहले चुनाव लड़ाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या कम रहती थी। अब कार्यकर्ताओं की संख्या बेहिसाब है। इस बार भी 19 अप्रैल को अपने घर वालों के साथ एसआरएम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालेंगे।
- वीरेंद्र अग्रवाल, मोहल्ला साहूकारा

विष्णु गोयल ।

विष्णु गोयल ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें