फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोटरी मातृ शक्ति की मनीषा अध्यक्ष, रोजी बनीं सचिव

Fri, 28 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोटरी मातृश​क्ति क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रोटरी मातृ शक्ति क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी शुक्रवार को एक होटल में हुई। इसमें सत्र 2023-24 के लिए मनीषा अग्रवाल को अध्यक्ष और रोजी दीक्षित को सचिव नियुक्त किया गया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के गवर्नर विवेक गर्ग को गेस्ट ऑफ ऑनर देने के साथ ही भगवान श्री गणेश की वंदना से किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष दीपाली पुरी व नेहा भसीन ने वर्ष 2022-23 के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बाद में कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया और एग्जीक्यूटिव टीम का डीजी विवेक गर्ग से परिचय कराया। इस दौरान 10 ठेलेवालों को धूप से बचाव के लिए बड़े छातों का वितरण किया गया। एक को साइकिल व एक को ठेला भी दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक गर्ग ने कहा रोटरी मातृ शक्ति की स्थापना का उद्देश्य समाज के कल्याण के कार्य करना है। इसमें शहर की मातृ शक्ति अपना अविस्मरणीय योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर क्लब के संजय अग्रवाल, देवेश बंसल, गौरव जैन ,सनी दीक्षित, श्रवण अग्रवाल, निशांत, राहुल अग्रवाल, डॉ रश्मि चौधरी, डॉ मनोज गुप्ता, एसपीएस संधू, डॉक्टर नीलम अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्रा, अनीता अग्रवाल, अलका गोयल, अंजलि समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें