बीसलपुर। जिलाधिकारी के कड़ा रुख अपनाने के बाद आखिर मंडी का अतिथि गृह शनिवार को खुल गया। मंडी प्रशासन ने साफ-सफाई भी करा दी है।
मंडी अतिथि गृह में डेढ़ वर्षों से ताला पड़ा होने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम प्रवीण कुमार ने प्रभारी मंडी सचिव नाजिम अली से जवाब तलब किया था। डीएम का पत्र मिलने के बाद शनिवार को अतिथि गृह खुलवाकर साफ-सफाई कराई गई। अब अतिथि गृह का इस्तेमाल हो सकेगा। प्रभारी मंडी सचिव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिथि गृह को खुलवा दिया है। सफाई भी करा दी है। संवाद