पलिया के जिला पंचायत में विजेता व प्रतिभागी छात्राओं के साथ अतिथि।
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन की तरफ से शैक्षिक व आध्यात्मिक उन्नयन के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मनस्वी जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह ने अन्य विजयी प्रतिभागियों निहारिका और तमन्ना शाक्य को पुरस्कृत किया। गीतांजलि अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष तनुजा सिंह, जसलीन कौर, सुप्रिया शुक्ला, अभय प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद