बीसलपुर। कथावाचक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इंसान को झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
कथावाचक ने कस्बा दियोरिया में शुक्रवार को छठे दिन प्रवचन देते हुए कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने में इंसान को दिक्कत अवश्य होती है, लेकिन अंत में विजय सच्चाई की ही होती है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले को समाज में अच्छी नजर से देखा जाता है। ऐसे लोगों से ईश्वर प्रसन्न रहते हैं और उनकी सारी समस्याओं का स्थायी रूप से निस्तारण कर देते हैं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ शुक्रवार के कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद