पीलीभीत। शहर में डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद विभागीय टीमेंं सक्रिय हो गईं हैं। टीमों ने सोमवार को शहर की अवधनगर कॉलोनी से 15 लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अब तक 18 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा टीम लगातार मोहल्लों में जाकर कार्रवाई कर रही है। जहां लार्वा मिल रहा है, वहां गृहस्वामी व दुकानदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद टीमें निरंजनकुंज और अवधनगर कालोनी में भेजी गई। टीमों ने दोनों ही कॉलोनियों में रोगी के घर के आसपास 50-50 घरों में लार्वानाशक का छिडकाव कराया। बुखार के रोगियों की सूचना एकत्र की गई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया दोनों माेहल्लों में करीब 18 लोगों की जांच कराई गई थी। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। टीमों को लगाकर जांच कराई जा रही है।