ग्राम मुडिया बिलहरा में ग्रामीणो की जांच करती टीम । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। क्षेत्र में लगातार मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच में तीन मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को टीम ने फिर कई गांवों में जांच की। जिसमें 13 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मुड़िया बिलहारा में संदिग्ध लोगों की जांच की। जांच के दौरान नौ लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। इसके बाद मकरंदपुर में जांच के दौरान एक ग्रामीण और जयपलापुर में टीम ने जांच की, तो वहां तीन मरीज मिले।
इसके अलावा रामपुर बसंत, रांठ, भदेंकंजा, मरेना, ओड़ाझार, टेड़ा श्रीराम में भी कैंप लगाकर जांच की गई। बता दें कि बुधवार को भी जांच के दौरान गांव मरेना में तीन ग्रामीण मलेरिया से पीड़ित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से स्वच्छता के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है। कई गांवों में टीम ने लार्वा नाशक दवा का छिड़काव भी किया।
ग्राम मुडिया बिलहरा में ग्रामीणो की जांच करती टीम । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग