फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माला पैंथर की टीम ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। राजा कॉलोनी स्थित संजय गांधी क्रिकेट मैदान पर हो रहे राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को माला पैंथर और टाह पौटा टीमों के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर टाह पौटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माला पैंथर की टीम ने पारस की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। पारस ने 43 गेंदों पर 10 छक्के और 4 चौकों की मदद से 75 रन की तूफानी पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। इस मौके पर प्रधान पंकज के अलावा उपानंद मिस्त्री, पार्थ, चंद्रशेखर, विवेक, प्रशांत, आलोक सहित टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें