फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखदूम कप क्रिकेट : आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बे में चल रहा मखदूम कप क्रिकेट टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। शनिवार को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसमें केजीएन क्रिकेट क्लब न्यूरिया और एआई क्रिकेट क्लब नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दूसरा सेमीफाइनल रविवार को खेला जाएगा। इसमें सेंट पाल क्रिकेट क्लब और तिग्गी क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल में प्रवेश के लिए संघर्ष देखने को मिलेगा। सेमीफाइनल मैच दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को कोई मुकाबला नहीं खेला गया। इस दौरान मैदान को सेमीफाइनल मैचों के लिए तैयार किया गया। फाइनल मुकाबले की तिथि अभी तय नहीं की गई है। आयोजकों ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय लोगों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें